पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
सपा से निकाले गए अमर सिंह-जया प्रदा, अमर बोले, 'राजनीतिक निर्वाण मिला' सपा से निकाले गए अमर सिंह-जया प्रदा, अमर बोले, 'राजनीतिक निर्वाण मिला'
February 2, 2010, 1:55 AM
हिंदी ख़बर संवाददाता
Post Your Review

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अंदर उठा बवंडर आखिरकार अपने पूरे उफान पर पहुंच गया और अमर सिंह समेत उनके सभी करीबियों को उड़ा ले गया। कई दिनों की ना-ना, हां-हां के बाद आज अमर सिंह के ज़हर बुझे तीरों से ज़ख्मी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर निकालने का फैसला कर ही लिया। समाजवादी पार्टी ने रामपुर से लोकसभा की सांसद और अमर सिंह की बेहद करीबी जया प्रदा की भी छुट्टी कर दी है। इसके अलावा अमर सिंह के समर्थक 4 विधायकों संदीप अग्रवाल, अशोक सिंह चंदेल, सर्वेश कुमार सिंह और मदन चव्हाण को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। मुन्नाभाई संजय दत्त को भी चलता कर दिया गया है।

 

अमर सिंह फिलहाल राज्यसभा और जयाप्रदा लोकसभा की सांसद हैं। ये दोनों ही लोग समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही संसद पहुंचे हैं। इन दोनों को संसद से भी विदा किया जाए, इसके लिए सपा नेता एक याचिका दायर करने की बात कर रहे हैं।

 

अमर सिंह की जगह पार्टी के महासचिव एवं प्रवक्ता बनाए गए मोहन सिंह ने कहा कि पार्टी के समानांतर एक और पार्टी चलाये जाने के इस मामले को हाई कमान ने बेहद गंभीरता से लिया है और इन्ही संगीन आरोपों की वजह से अमर सिंह को सपा से निकाला जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी के खिलाफ ज़हर उगलने के कारण जया प्रदा को भी दरवाज़ा दिखा दिया गया है।

 

मोहन सिंह ने कहा, “समाजवादी पार्टी जाति-धर्म से ऊपर उठकर आम लोगों के हितों के लिए काम करती है लेकिन कुछ दिनों से अमर सिंह लगातार जातिवाद को बढ़ावा दे रहे थे। पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे थे, जिसे पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकती। समाजवादी पार्टी में कुछ दिनों के लिए पूंजीवादी लोग आ गए थे, जिन्होने पार्टी का बेड़ागर्क कर दिया था। इन गैर-ज़रूरी लोगों को अब पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है

 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अमर सिंह ने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। अमर सिंह ने दुबई से फैक्स के ज़रिए इस्तीफा मुलायम सिंह को भेजा था। तब शायद अमर सिंह को ये उम्मीद नहीं रही होगी कि मुलायम सिंह उनका इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने तो ये सोचा होगा कि पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश करेगी और ऐसा हुआ भी। मुलायम सिंह और अखिलेश यादव दोनों ने अमर सिंह की मान-मनौव्वल में कोई कसर बाकी नहीं रख छोड़ी। अंदरखाने खबर ये भी आई कि अमर सिंह के धुर विरोधी और मुलायम सिंह के छोटे भाई रामगोपाल यादव को भी मुलायम के दबाव में अमर सिंह को फोन करना पड़ा था। अमर सिंह ने इस फोन कॉल के बारे में मीडिया में बयानबाज़ी कर दी और कहा कि रामगोपाल ने मुझसे माफी मांगी है। बस फिर क्या था... राम गोपाल फट पड़े। अमर सिंह को शाब्दिक तौर पर लतिया के रख दिया। उसी दिन तय हो गया था कि अमर सिंह के लिए सपा में कुछ बाकी नहीं बचा है। उन्हे जाना पड़ेगा।

 

दरअसल, अमर सिंह के अड़ियलपन ने उनकी बैंड बजा दी। उनके सभी दांव उल्टे पड़ गये। उन्होने मुलायम के परिवार के किसी सदस्य की आपत्तिजनक सीडी होने का दावा भी किया लेकिन ये पैंतरा भी फुस्स हो गया और अमर सिंह को मन-मसोस के रह जाना पड़ा। उसके बाद से ही अमर सिंह प्रदेश भर में जगह-जगह जातिवादी रैलियों में शिरकत करके सपा के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे थे।

 

पार्टी से निकाले जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए अमर सिंह ने अपने निष्काषन को 'राजनीतिक निर्वाण' करार दिया। अमर ने  पार्टी से निकालने के लिए मुलायम पर कटाक्ष करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। अमर ने ये भी कहा कि सपा ने जया बच्चन को इसलिए पार्टी से नहीं निकाला क्योंकि वो एक बड़ा नाम हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करने की हैसियत ही पार्टी के किसी नेता में नहीं है। लेकिन किसी को ये नहीं समझना चाहिए कि जया हमारे साथ नहीं हैं।

 

उधर सपा के टिकट पर गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी ने कहा है कि अमर सिंह को निकाले जाने के बाद मुझे भी सपा से कोई रिश्ता नहीं रखना है। मैं अपना इस्तीफा सपा नेताओं को भेज दूंगा।

Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन