पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
'पवार हैं रावण और मायावती सूपर्णखा, मेरी गर्दन कटेगी लेकिन झुकेगी नहीं' 'पवार हैं रावण और मायावती सूपर्णखा, मेरी गर्दन कटेगी लेकिन झुकेगी नहीं'
February 7, 2010, 1:54 PM
हिंदी ख़बर संवाददाता
Post Your Review

बुलंदशहर।  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीजेपी के नए-नवेले फायर ब्रांड नेता वरूण गांधी ने बद्तमीज़ी की सारी हदें पार करते हुए मायावती को सूपर्णखा और शरद पवार को रावण कह डाला। वरुण गांधी ने बेहद तीखे तेवर अख्तियार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सुर्पणखा और केंद्र में रावण बैठा है, भाई-बहन की इस जोड़ी ने महंगाई बढ़ा रखी है। रावण पूरे देश में महंगाई बढ़ाता है तो बहन सूर्पणखा उत्तर प्रदेश के लोगों को चैन से जीने नहीं दे रही। वरूण गांधी ने कहा कि रावण और सूर्पणखा की ये जोड़ी चाहेगी तो ही महंगाई रुक सकती है।

 

बुलंदशहर जिले की शिकारपुर तहसील में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने बीएसपी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की खिल्ली उड़ाते हुए, मज़ाकिया अंदाज में कहा कि पुलिस का बंदोबस्त देखकर तो लग रहा है कि मुझे दोबारा गिरफ्तार करने की तैयारी है। महंगाई के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए बीजेपी के युवा सांसद वरुण गांधी जमकर बरसे।

 

लगे हाथों वरुण गांधी ने अपनी पार्टी बीजेपी के नीति-निर्धारकों को भी नसीहत दे डाली। वरुण गांधी ने बीजेपी के उद्देश्यों की बात करते  हुए कहा कि महंगाई एक मुद्दा जरूर है लेकिन बीजेपी को अपने मूल सिद्धांतों और उद्देश्यों को नही भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौमाता की रक्षा करना, गंगा मैया को स्वच्छ रखना और मंदिरों की देखभाल करना ही बीजेपी का मूल-कर्तव्य होना चाहिए। एक बार फिर तीखी भाषा का प्रयोग करते हुए वरुण ने कहा कि भले ही गर्दन कट जाए मगर मैं अपने लोगों की गर्दन नहीं झुकने दूंगा।

 

माना जा रहा है कि वरुण गांधी ने जिस तरह इशारों ही इशारों में मायावती को सूर्पणखा कहकर संबोधित किया और केंद्रीय कृषि मंत्री के खिलाफ अपशब्द बोले, उससे मायावती की त्यौरियां चढ गई हैं। दलित वर्ग से आने वाली मायावती को अपशब्द कहने के आरोप में एक बार फिर से वरूण गांधी की गिरफ्तारी हो सकती है। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने पर मायावती ने वरूण गांधी पर रासुका की तामीली करवा दी थी और उन्हे जेल में ठूंस दिया था। उस वक्त वरूण गांधी ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था और रातों-रात बीजेपी के हिंदुत्व-पुरूष की भूमिका में आ गए थे। अपनी ज़हरीले भाषण का उन्हे अपने चुनाव में भी ज़बरदस्त फायदा हुआ था और वो रिकॉर्ड मतों से जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। उन पर लगे रासुका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी जहां से उन्हे राहत मिल गई थी।

Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन