पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
बीजेपी का मोदी से मोहभंग, मुस्लिम वोटरों को लुभाने का जुगाड़ बीजेपी का मोदी से मोहभंग, मुस्लिम वोटरों को लुभाने का जुगाड़
February 20, 2010, 11:10 AM
हिंदी ख़बर
Post Your Review

इंदौर। बीजेपी में आखिरकार एक नई बहस की शुरुआत हो गई है कि क्या बीजेपी खुद को बदल रही है? क्या बीजेपी कट्टर हिंदूवादी विचारधारा को छोड़कर सर्वजन हितायकी तरफ आगे बढ़ रही है? क्या बीजेपी में मुसलमानों का भरोसा जीतने और उन्हे पार्टी से जोड़ने की कोशिश चल रही है? इन सभी सवालों की सूत्रधार सुषमा स्वराज हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जब तमाम नेता नरेन्द्र मोदी के सुशासन की कसीदे पढ़ रहे थे, तब सुषमा ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि मध्य प्रदेश में सुशासन है और जनता सुखी। शिवराज सिंह सरकार और वहां का प्रशासन गुजरात के मुकाबले ज्यादा संवेदनशील है। सुषमा स्वराज के बयान से पार्टी के भीतर अटकलों का दौर चल निकला है।

 

ये बयान उस वक्त आया है जब बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। अध्यक्ष नितिन गडकरी जहां युवाओं को ज्यादा तरजीह देने की बात कर रहे थे, वहीं आडवाणी भी चौथी पीढ़ी को जिम्मेदारी संभालने को तैयार रहने पर जोर दे रहे थे। इन सबके बीच गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी हीरो थे लेकिन माना जा रहा है कि सुषमा स्वराज के इस बयान ने सब गुड़-गोबर कर दिया।

 

जिस वक्त बीजेपी के ज्यादातर नेता सिर्फ मोदी मॉड्यूल की तारीफ करते नहीं थक रहे थे तब लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने मोर्चा संभाला और साफ-साफ कह दिया कि गुजरात के मुकाबले मध्य प्रदेश किसी मायने में पीछे नहीं है। मध्यप्रदेश में भी विकास की गंगा बह रही है और लोग इसे महसूस भी कर रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो सुषमा स्वराज की कोशिश शिवराज सिंह चौहान को नरेन्द्र मोदी के बराबर खड़ा करना था और उन्होने राष्ट्रीय मंच पर ये किया भी लेकिन इससे पार्टी के भीतर एक नई बहस भी शुरू हो गई है।

 

अब सवाल ये उठता है कि सुषमा स्वराज ने जो किया वो किसके इशारे पर किया? क्या इसमें नितिन गडकरी की रज़ामंदी थी? क्या इसमें संघ की स्वीकृति शामिल थी? क्या बीजेपी में 'पॉवर-बैलेंसिग' के लिए संगठन के आला-नेताओं का ये गुप्त एजेंडा है? क्या बीजेपी के नेताओं को समझ में आ गया है कि पार्टी के 'मोदीकरण' से वाकई नुकसान हो रहा है? क्या हिंदुत्व के मुकाबले उठ खड़े हुए 'मोदित्व' को साधने की कोशिश है ये?

 

सवाल तमाम हैं, हालांकि पार्टी प्रवक्ता इस मामले में कुछ बोलने से बचते रहे। सियासी हलकों में सुषमा स्वराज के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दो दिन पहले ही नितिन गडकरी ने मंदिर निर्माण के लिए मुसलमानों से सहयोग की अपील की थी, यानी पार्टी अल्पसंख्यकों के करीब पहुंचना चाहती है। ऐसे में पार्टी को 'मोदीकरण' से बाहर निकालना ही बेहतर होगा।

Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन