ऐश्वर्या को टीबी बताने वाली खबर पर भड़के बिग-बी, माफी न मांगने पर केस की चेतावनी
February 21, 2010, 1:55 PM
हिंदी ख़बर
Post Your Review
मुंबई। एक खबर ने बच्चन परिवार की नींद उड़ा दी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि 'मेरे बेटे के बारे में जो कुछ भी कहना है कह लो लेकिन खबरदार जो मेरी बेटी जैसी बहू के बारे में कुछ भी अनापशनाप लिखा या कहा। बिग-बी ने कहा है, "मैं अपने परिवार में सबसे बड़ा हूं, और ऐश्वर्या मेरी बहू से ज्यादा मेरी बेटी है। कोई मेरे और अभिषेक के बारे में कुछ लिखे वो अलग बात है। लेकिन मेरे परिवार की एक महिला के बारे में इस तरह की बातें लिखना मुझे कतई बर्दाश्त नहीं है। मैं उस इंसान से आखिरी दिन तक लड़ता रहूंगा"
एंग्री ओल्ड मैन अमूमन इतने खफा नहीं होते लेकिन इस खबर पर वो जिस अंदाज़ में भड़के वो चौंकाने वाला था। अभिषेक बच्चन ने ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर शाम 6 बजे से 11 बजे तक अपने दिल की बातें बयां कीं। उन्होंने कहा कि "आप मेरे और मेरे पिता के बारे में लिखते तो मैं बर्दाश्त कर लेता। लेकिन हमारे घर की महिलाओं के बारे में कोई अनाप-शनाप लिखे, ये मुझे बर्दाश्त नहीं"
रात दो बजकर 31 मिनट पर मुंबई के एक अखबार की वेबसाइट पर आया ऐश्वर्या बच्चन का बयान "मैंने आपके अखबार के सत्ताइसवें पेज पर मेरे बारे में छपे आर्टिकल को पढ़ा। उसमें लिखी गई बातों को मैं सिरे से खारिज करती हूं और ये पूछना चाहती हूं कि अखबार ने मेरे बारे में ये लिखने से पहले उसकी सच्चाई खुद मुझसे क्यों नहीं जानने की कोशिश की?"
यानि जिस खबर ने बच्चन परिवार को हिला कर रख दिया था वो खबर बिग-बी की बहू ऐश्वर्या से जुड़ी थी। खबर में कहा गया था कि ऐश्वर्या राय मां तो बनना चाहती हैं लेकिन उसके आड़े आ रही है एक बीमारी। अखबार ने ऐश को टीबी होने का दावा किया था। इसी खबर पर भड़क गया पूरा बच्चन परिवार। बिग-बी ने अपने ब्लाग पर लिखा है कि...
"मेरे दोस्तों,
मैं, आज बहुत दुख और दर्द में ये सब लिख रहा हूं..। मुंबई के अखबार में छपे एक ऑर्टिकल के बारे में मैं कहना चाहता हूं कि जो भी कुछ छपा है वो सब गलत है, मनगढ़ंत कहानी है और ये सबसे घटिया तरह की पत्रकारिता है। मैं इस तरह की चीजों से काफी नाराज हूं। इस खबर में कुछ भी सच्चाई नहीं है। फिलहाल मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं कि मैं अपने परिवार में सबसे बड़ा हूं और ऐश्वर्या मेरी बहू से ज्यादा मेरी बेटी है। एक औरत और हमारे परिवार की सदस्य भी और मेरे परिवार की महिलाओं के बारे में कोई अपशब्द बोले तो मैं उस इंसान से आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा। अगर कोई मेरे या अभिषेक के बारे में बोलेगा उसे तो मैं बर्दाश्त भी कर लूंगा। लेकिन कोई मेरे परिवार की महिलाओं के बारे में कुछ बोलेगा तो मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।"
- अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने अपनी नाराजगी एक परिवार के मुखिया की तरह जाहिर की। लेकिन उनके बेटे अभिषेक को अपनी पत्नी का दिल दुखाने वाली इस खबर पर सबसे ज्यादा गुस्सा था। अभिषेक की ट्विट डीटेल्स से से साफ हो गया कि एक अखबार में छपी एक खबर ने उन्हें किस कदर परेशान कर दिया। अभिषेक ने अपने आखिरी ट्विट में उस अखबार का नाम भी लिखा है। |