पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
अय्याश 'चित्रकूट बाबा' गिरफ्तार, 500 लड़कियों का सेक्स रैकेट चलाता था अय्याश 'चित्रकूट बाबा' गिरफ्तार, 500 लड़कियों का सेक्स रैकेट चलाता था
February 27, 2010, 4:05 AM
हिंदी ख़बर संवाददाता
Post Your Review

नई दिल्ली। पुलिस ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल स्वामी को गिरफ्तार किया है, जो दुनिया के सामने साईं प्रवचन देता और मंदिर का संचालन करता लेकिन इसकी आड़ में वह धड़ल्ले से देह व्यापार का धंधा चला रहा था। पुलिस ने इस स्वामी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक दलाल है व छह लड़कियां हैं। गिरफ्तार लड़कियों में से दो पूर्व एयरहोस्टेस हैं जबकि एक भावी मॉडल है, जो एमबीए कर रही है। यह स्वामी बुंदेलखण्ड के चित्रकूट में 200 बिस्तरों का अस्पताल भी बनवा रहा है।

 

पुलिस ने ढोंगी बाबा के पास से एक सीडी भी बरामद की है, जिसमें बाबा की भजन संध्या में बीजेपी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद भी दिख रहे हैं। यह कार्यक्रम दो साल पहले दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में आयोजित किया गया था। बाबा के इस गोरखधंधे में कई हाईप्रोफाइल लड़कियां शामिल हैं।

 

पुलिस ने शुक्रवार को आरके पुरम में छापा मारकर एक दलाल समेत छह लड़कियों को गिरफ्तार किया। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि साकेत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज सिंह को सूचना मिली कि पीवीआर साकेत के पास कुछ लोग हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। सूचना के आधार पर एसआई संजय शर्मा और दलीप कुमार को सादी वर्दी में उक्त स्थान पर ग्राहक के तौर पर भेजा गया। कुछ दूरी पर मुखबिर व पुलिस की बाकी की टीम भी तैनात हो गई।

 

मुखबिर के इशारे पर ग्राहक बने दोनों एसआई ने दो होंडा कारों के पास खड़े दो व्यक्तियों से कॉलगर्ल के लिए बात की। संजय शर्मा ने पांच हजार रुपए दिए। जैसे ही दोनों दलालों ने रुपए पकड़े पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। दोनों कारों में छह युवतियां थी, जो जिस्मफरोशी के लिए वहां आई हुई थीं। इन्हें भी पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह का मुख्य सरगना शिव मूर्त द्विवेदी उर्फ शिवा उर्फ राजीव उर्फ इच्छाधारी संत स्वामी भीमानंद जी महाराज है। दुनिया के सामने यह साईं बाबा का बहुत बड़ा भक्त है और उनके विषय में प्रवचन देता है। साथ ही कुछ पत्रिकाओं में साईं बाबा पर आर्टिकल भी लिखता था।

 

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियों में दो एयरहोस्टेस हैं। एक गार्गी कॉलेज की छात्रा, एक मैनेजमैंट की छात्रा और एक एयरफोर्स स्कूल की पूर्व छात्रा है। नकली स्वामी पोर्न वेबसाइट बनाकर अपना सैक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस की मानें तो स्वामी के कई नेताओं और ऊंची रसूख वाले लोगों से संबंध हैं और इसकी रोजाना की कमाई 2 से 4 लाख रुपये है।

 

पुलिस ने बताया कि ढोंगी बाबा शिवमूर्त बुंदेलखण्ड के चित्रकूट का रहने वाला है। वह 1988 में दिल्ली में आया था। यहां वह होटल पार्क रॉयल में गार्ड का काम करने लगा। बाद में उसने नौकरी छोड़ कर लाजपत नगर में मसाज पार्लर खोल लिया। 1997 में वह पहली बार गिरफ्तार हुआ। जेल से बाहर आने के बाद वह खुद को साईं बाबा का भक्त बताने लगा और अपना नाम इच्छाधारी संत स्वामी भीमानंद जी महाराज रख लिया। वह बदरपुर के एक साईं मंदिर का संचालन करने लगा और प्रवचन देने लगा। वह साईं बाबा के प्रवचन की सीडी भी तैयार कराने लगा। इसी आड़ में वह देह व्यापार का धंधा भी जोर शोर से चलाता रहा।

 

इस स्वामी ने अपने साथ छह हाईप्रोफाइल लड़कियों को शामिल कर रखा है जिसमें से दो पूर्व एयरहोस्टेस हैं। एक युवती ऐसी भी है जो वसंत विहार स्थित एक एक्टिंग इंस्टिटच्यूट से ट्रेनिंग ले रही है। यह स्वामी खानपुर में अपना मंदिर भी बनवा चुका है। स्वामी इंटरनेट पर ब्लू फिल्म भी अपलोड करता था। इसके साथ गिरफ्तार हुए दलाल का नाम प्रवीण कुमार है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक होंडा सिटी, एक लाख 55 हजार रुपए, ज्वेलरी व अन्य सामान बरामद किया है।

Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन