पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
अहमदाबाद वनडे में 90 रन से हारा भारत, सचिन तेंदुलकर 'मैन ऑफ द सीरीज़' अहमदाबाद वनडे में 90 रन से हारा भारत, सचिन तेंदुलकर 'मैन ऑफ द सीरीज़'
February 27, 2010, 2:42 PM
हिंदी ख़बर
Post Your Review

अहमदाबाद। मोटेरा स्टेडियम की पिच एक बार फिर भारत के लिए अनलकी साबित हुई। यहां पर खेले गए अंतिम वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 90 रनों से हरा दिया। जीत के लिए 366 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 275 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से भारत ने तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से जीत ली।

 

जीत के लिए 366 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। शुरू से ही विकेट एक नियमित अंतराल पर गिरते रहे। भारत की ओर से विराट कोहली ने 57, रोहित शर्मा ने 48 और सुरेश रैना ने 49 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवर्स में रवींद्र जडेजा ने हमेशा की तरह अच्छे शॉट खेले, लेकिन तब तक मैच लगभग भारत के हाथ से निकल चुका था।

 

सहवाग और सचिन को आराम दिए जाने के कारण कार्तिक और मुरली विजय ने भारत की ओपनिंग की, पर दोनों टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। भारत का स्कोर जब 40 रन हुआ, तब तक दोनों ओपनर पविलियन लौट चुके थे। कोहली और रोहित शर्मा ने पिच पर रुककर टीम को मजबूती देने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़े। 135 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा और उसके बाद लगातार विकटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा और भारतीय टीम 44.3 ओवर्स में 275 रन बनाकर आउट हो गई।

 

इससे पहले कप्तान कालिस और डिविलियर्स के बीच हुई 173 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत साउथ अफ्रीका ने तीसरे वनडे मैच में भारत के सामने जीत के लिए 366 रनों की चुनौती रखी है। कालिस और डिविलियर्स दोनों ने सेंचुरी लगाई। कालिस ने 104 और डिविलियर्स ने 102 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने 50 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए।

 

मोटेरा मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हाशिम अमला और लूट्स बोसमन ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 113 रनों की साझेदारी की। अमला ने 87 रनों की शानदार पारी खेली।

 

बोसमन ने तेजी से रन बटोरे। मैच के 16वें ओवर में यूसुफ पठान की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 46गेंदों पर 68रनों की तेज पारी खेली। उनकी इस पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। बोसमन के आउट होने के बाद कप्तान कालिस उनका स्थान लेने आए।

 

मैच के 33वें ओवर में अमला के रूप में दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा। उन्होंने 87 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 103 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए। अमला और कैलिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की पार्टनरशिप हुई।

 

इसके बाद डिविलियर्स ने कालिस के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की। कालिस ने 94 बॉल का सामना करते हुए पांच चौके व तीन छक्कों की सहायता से 104 रन बनाए जबकि डिविलियर्स ने मात्र 59 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके व तीन छक्कों की सहायता से 102 रन बनाए।

 

भारतीय टीम ने ग्वालियर में दोहरा शतक लगाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर, ओपनर वीरेंद्र सहवाग और फास्ट बोलर आशीष नेहरा को इस मैच में आराम दिया था।

Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन