पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
'मातृभूमि को प्रेम करता हूं लेकिन भारत को मेरी ज़रूरत नहीं', बोले हुसैन 'मातृभूमि को प्रेम करता हूं लेकिन भारत को मेरी ज़रूरत नहीं', बोले हुसैन
March 2, 2010, 8:59 PM
हिंदी ख़बर
Post Your Review

नई दिल्ली। मशहूर चित्रकार एम.एफ.हुसैन ने गहरी पीड़ा के साथ कहा कि मैं अब भी भारत से प्रेम करता हूं। लेकिन भारत को मेरी जरूरत नहीं है। मैं यह बात अपने भीतर की गहरी पीड़ा के साथ कह रहा हूं। मुझे दुख है कि जब दक्षिणपंथी ताकतें मुझ पर हमला बोल रही थीं तो उस समय देश के राजनेता, बुद्धिजीवी और कलाकार, सभी चुप्पी साधे हुए थे।

 

कतर की नागरिकता स्वीकार करने के बाद हुसैन ने केरल के मलयालम दैनिक "माध्यमम" के दोहा संस्करण "गल्फ माध्यमम" के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि भारत मेरी मातृभूमि है। मैं अपनी मातृभूमि से घृणा नहीं कर सकता। लेकिन भारत ने मुझे खारिज कर दिया। ऎसे में मुझे भारत में क्यों रहना चाहिए।

 

हुसैन ने कहा कि जब संघ परिवार ने मेरे ऊपर हमला किया तो उस समय सभी चुप्पी साधे रहे। राजनीतिक नेतृत्व, कलाकारों या बुद्धिजीवियों में से किसी ने भी मेरे पक्ष में आवाज नहीं उठाई। लेकिन मैं इस सच्चाई को जानता हूं कि भारत की 90 प्रतिशत जनता मुझे प्यार करती है। वे सभी मेरे साथ हैं। कुछ राजनेताओं सहित केवल 10 प्रतिशत लोग मेरे खिलाफ हैं।

 

ज्ञात हो कि हुसैन के खिलाफ देश में दर्जनों कानूनी याचिकाएं दायर हैं। कुछ हिंदू उन पर देवी-देवताओं के अश्लील चित्र बनाने का आरोप लगाते हैं। हुसैन 2006 से ही शरणार्थी के रूप में विदेश में रह रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह बिल्कुल चिंतित नहीं हैं, क्योंकि दुनिया भर के लोग उन्हें प्रेम करते हैं।

 

हुसैन ने कहा कि भारत की सरकारें मेरी हिफाजत नहीं कर सकीं। इसलिए इस तरह के देश में निवास करना मेरे लिए बहुत कठिन है। राजनेताओं की नजर सिर्फ वोट पर है। हुसैन ने कहा कि कतर में मैं पूरी आजादी का आनंद ले रहा हूं। अब कतर ही मेरा स्थान है। यहां मेरी अभिव्यक्ति की आजादी पर किसी का अंकुश नहीं है। मैं यहां बहुत खुश हूं।

 

हुसैन लौटते हैं तो हमें खुशी होगी : चिदंबरम

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि यदि चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन स्वदेश वापस लौटते हैं तो उन्हें इससे बहुत खुशी होगी। हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान की गई है।

 

चिदंबरम ने संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा कि यदि एम.एफ.हुसैन स्वदेश लौटते हैं तो हमें बहुत खुशी होगी। पिछले सप्ताह कतर ने उन्हें अपनी नागरिकता प्रदान की थी। चिदंबरम ने कहा कि यदि हुसैन भारत लौटना चाहते हैं तो सरकार उनके परिवार को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा देती है।

Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन