पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
मनमोहन को समझाएगीं सोनिया, डीज़ल की कीमतें घटाने का फैसला जल्द मनमोहन को समझाएगीं सोनिया, डीज़ल की कीमतें घटाने का फैसला जल्द
March 2, 2010, 9:10 PM
हिंदी ख़बर
Post Your Review

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम पर वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी बुधवार को कांग्रेस के सांसदों को विश्वास में लेंगे। बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक है। इसमें पेट्रोल-डीजल के सवाल पर सोनिया के कुछ कहने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। तेल के दाम में फेरबदल पर सोनिया को पहले भी अहम भूमिका में देखा गया है।

 

कांग्रेस के कोर ग्रुप की मंगलवार शाम बैठक में तेल के दाम बढ़ाए जाने और इसके राजनीतिक परिणामों पर चर्चा हुई। फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि सभी विकल्पों को खुला रखने पर सहमति हुई है और डीजल पर कुछ रियायत दी जा सकती है। हालांकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी विदेश यात्रा से लौटते हुए बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने से साफ इनकार कर दिया था। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्दबाजी में फैसला लेने के पक्ष में नहीं हैं और वो प्रधानमंत्री को समझाने के मूड में हैं।

 

इस बीच, डीएमके और टीएमसी ने अपने तेवर नरम कर लिए हैं। इससे सरकार राहत महसूस कर रही है। दो दिन पहले तेल के दाम बढ़ाने का जोरदार विरोध कर रहे दोनों दलों ने साफ कर दिया है कि सरकार पर कोई खतरा नहीं है। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीएमसी चीफ और रेल मंत्री ममता बनर्जी फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं।

 

उन्होंने साफ कहा है कि हम यूपीए में हैं और इसके साथ बने रहेंगे। तेल के बढ़े दाम वापस लेने की अपनी मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में हर पार्टी को अपनी आवाज उठाने का हक है। डीएमके प्रमुख करुणानिधि की सांसद बेटी कनिमोझी ने भी इसी तर्ज पर कहा है कि गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है।

 

तेल के दामों के मुद्दे को पीछे धकेलने के लिए यूपीए सरकार महिला बिल संसद में पेश कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि कोर ग्रुप की बैठक में महिला आरक्षण बिलपास करवाने पर भी चर्चा हुई। बीजेपी और लेफ्ट बिल के समर्थन में हैं। जबकि तेल पर इनके साथ खड़े एसपी, आरजेडी और जेडीयू बिल को मौजूदा रूप में पेश नहीं होने देने पर अड़े हुए हैं।

 

वैसे, चार दिन के लंबे अवकाश के बाद संसद जब बुधवार को शुरू होगी तो तेल के मुद्दे पर भारी हंगामे के आसार नजर हैं। लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि पेट्रोल- डीजल के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए जाने तक संसद नहीं चलने दी जाएगी, विपक्ष और हम साथ हैं।

Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन