पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
'साजिशन जीता ऑस्ट्रेलिया, शिवेन्द्र की शिकायत नहीं की', फरीद का खुलासा 'साजिशन जीता ऑस्ट्रेलिया, शिवेन्द्र की शिकायत नहीं की', फरीद का खुलासा
March 2, 2010, 9:46 PM
हिंदी ख़बर
Post Your Review

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए भारत की लगातार दूसरी जीत की उम्मीदों को तोड़ दिया। करीब 14 हजार दर्शकों से भरे मेजर ध्यानचंद नैशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की धावा बोलने की रणनीति कारगर रही और उसने दोनों हाफ के शुरुआत में ही दो-दो गोल ठोक दिए। ग्रुप 'बी' के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-2 से शिकस्त दे दी। इस मैच के बाद अब दोनों ही टीमों के दो मैचों से तीन-तीन अंक हो गए हैं।

 

भारत की हार की पटकथा तो होली के दिन शिवेंद्र सिंह को सस्पेंड करने के साथ ही लिखी जा चुकी थी। आरोप लगे थे कि जिस रैफरी ने शिवेंद्र को निलंबित किया था वो ऑस्ट्रेलिया का था और भारत के खिलाफ ये एक सोची-समझी साज़िश का हिस्सा था। उधर, पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी फरीद अहमद ने खुद कहा है कि उन्होंने तो शिवेन्द्र के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। फरीद वो खिलाड़ी हैं जिनको तथाकथित रूप से शिवेन्द्र सिंह की हॉकी स्टिक से चोट लगने की बात की जा रही थी।

एक टीवी चैनल पर फरीद ने कहा कि यह भारत-पाक हाकी के खिलाफ बड़ी साजिश है। फिरंगी टीमें अपने अनर्गल नियमों से हमेशा फायदा उठाने की कोशिश में रहती हैं। उधर भारतीय टीम के कोच जोस ब्रासा काफी आहत हैं। उन्होंने कहा, ‘हम टूर्नामैंट डायरैक्टर के इस गलत फैसले के खिलाफ हैं।

 

शिवेन्द्र सिंह की गैरमौजूदगी में रोलिंग सब्सिट्यूशन के वक्त भारत के पास विकल्प कम रह गए थे। उनकी जगह स्ट्राइकर के रूप में आजमाए गए दीपक ठाकुर कसौटी पर खरे नहीं उतरे। गोलकीपर के रूप में एड्रियन डिसूजा को उतारने का दांव भी उलटा पड़ा, जिन्होंने पांच गोल खाए लेकिन आखिर में ऑस्ट्रेलिया के जैमी डायर के पेनल्टी स्ट्रोक को रोककर उन्होंने जरूर अपनी कुछ इज्जत बचा ली।

 

विजेता ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन टर्नर ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि लियाम डी यंग, डेसमंड एबट और ल्यूक डॉर्नियर ने एक-एक गोल किया। भारत के लिए विक्रम पिल्लै और कप्तान राजपाल सिंह ने एक-एक गोल किया। ऑस्ट्रेलिया के लियम यंग ने बाएं से तेज हमला बोला। तीसरे ही मिनट में यंग ने 'डी' के ठीक टॉप से गेंद को गोल में लिंक किया और पोल से लगकर गेंद नीचे गिरी, तो उन्होंने खुद लपक कर गोल कर ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला। तीन मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया को मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर ग्लेन टर्नर ने लौटती गेंद को गोता लगा गोल में डालकर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 2-0 कर दी।

 

इसके बाद ग्रांट शूबर्ट ने मैच के 27वें मिनट में गेंद को 'डी' में बाएं से तेजी से बढ़ते लेफ्ट विंगर डेसमंड एबट की ओर सरकाया, जिन्होंने आगे निकल आए भारत के गोलरक्षक एड्रियन डिसूजा की दाईं ओर से गेंद को गोल में डाल ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 3-0 कर दी। भारत के गुरबाज ने ठीक हाफ टाइम से पहले दाएं से बढ़िया क्रॉस फेंका और इस पर 'डी' के भीतर विक्रम पिल्लै ने गेंद को संभालकर तेज लिंक से स्कोर 1-3 कर दिया।

 

ल्यूक डॉनियर ने तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गोलरक्षक डिसूजा की ढील का लाभ उठा ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 42वें मिनट में 4-1 कर दी। अगले ही मिनट बाद ग्लेन टर्नर ने मैच का अपना दूसरा गोलकर ऑस्ट्रेलिया को 5-1 से आगे कर दिया। भारत ने 52वें मिनट में मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और संदीप सिंह के कमजोर शॉट के बाद रिबाउंड पर अर्जुन हालप्पा ने गेंद संभाल कप्तान राजपाल की ओर सरका दी। इस पर राजपाल ने स्कोर 2-5 कर दिया।

 

आज तीनों ही मुकाबले पूल-बी के हुए। पाकिस्तान ने स्पेन को हरा दिया। ये पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में पहली जीत थी। भारत से अपने पहले ही मैच में 4-1 से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम स्पेन के खिलाफ काफी रंग में नजर आई। पाकिस्तान ने पूरे मैच के दौरान दबाव बनाए रखा और जीत हासिल की।

 

हॉकी वर्ल्ड कप में अंडर डॉग मानी जा रही इंग्लैंड की टीम ने टूर्मानेंट में अपना दूसरा लीग मैच भी जीत लिया है। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 4 के मुकाबले 6 गोल से हरा कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस तरह से वो पूल-बी अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। भारत का नंबर तीसरा और पाकिस्तान चौथे नंबर पर काबिज़ है।

Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन