पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
हैदराबाद एयर-शो हादसे की वजह इंजन में ख़राबी, जांच में खुलासा हैदराबाद एयर-शो हादसे की वजह इंजन में ख़राबी, जांच में खुलासा
March 3, 2010, 11:47 PM
हिंदी ख़बर
Post Your Review

हैदराबाद। शहर के करीब स्थित बेगमपेट हवाई अड्डे पर नौसेना की हवाई करतब टीम सागर पवन के किरण-2 विमान की दुर्घटना की शुरुआती वजह इंजन में गड़बड़ी मानी जा रही है। उड्डयन विशेषज्ञों के मुताबिक, जिस तरह से विमान अचानक नियंत्रण से बाहर हुआ, उससे शक की सूई इंजन की खराबी पर ही जा रही है।

 

हालांकि हादसे की जांच के लिए नौसेना मुख्यालय ने बोर्ड आफ इनक्वायरी का गठन कर दिया है लेकिन उड्डयन विशेषज्ञों की मानें तो दुर्घटना के लिए दो अन्य संभावित वजहों की गुंजाइश काफी कम है। चूंकि विमान उड़ा रहे दोनों पायलट कमांडर सुरेश मौर्य तथा ले.कमांडर राहुल नायर काफी अनुभवी व बेहतरीन श्रेणी के थे, लिहाजा उनसे मानवीय भूल की संभावना नगण्य है।

 

यही नहीं, हादसे के समय ये विमान अपना अंतिम करतब बोम्बर्स दिखा रहे थे, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त विमान आगे उड़ रहे तीनों विमान की पूंछ से काफी दूर व अलग ऊंचाई पर थे। ऐसे में गलत आकलन के चलते उसके अगले विमानों की टेल स्पिन (विमान के पीछे बनने वाले नकारात्मक हवाई दबाव) में आने की गुंजाइश भी नहीं है। इन्हीं तथ्यों के चलते हादसे की वजह विमान के इंजन में गड़बड़ी के कारण अचानक पावर फेल होना मानी जा रही है। इसी वजह से दोनों पायलट न तो सुरक्षित निकल सके और न ही उन्हें विमान को आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने का पर्याप्त समय मिला।

 

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, HAL द्वारा निर्मित एक इंजन वाले किरण मार्क-2 विमान ने पहली उड़ान 30 जुलाई 1976 को भरी थी। वायुसेना को कंपनी ने 1985 में ऐसे कुल 61 विमानों की आपूर्ति युद्धक पायलटों को दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए की थी। बाद में वायुसेना की सूर्यकिरण व नौसेना की सागर पवन टीमों ने इनका प्रयोग करतब दिखाने के लिए शुरू कर दिया। करीब ढाई दशक पुराने इन विमानों के रखरखाव पर पिछले कुछ अरसे में सूर्यकिरण टीम के हादसों के चलते भी बहस हो चुकी है। नौसेना की इस टीम ने 11 मई 2003 को पहली बार अपने करतब दिखाए। नौसेना की सागर पवन टीम विश्व में अमेरिकी नौसेना की ब्लू एंजेल्स के बाद हवाई करतब दिखाने वाली दूसरी नौसैनिक टीम है। टीम ने दो सप्ताह पूर्व 19 फरवरी को गोवा में मिग-29 विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने वाले समारोह में भी करतब दिखाए थे।

 

हवाई करतब सुरक्षित नहीं-पिछले पांच दिनों में हुई इस दूसरी दुर्घटना ने हवाई करतबों के दौरान सुरक्षा के पहलू पर सवालिया निशान लगा दिया है। इससे पहले 27 फरवरी को जैसलमेर में वायु सेना के वायु शक्ति प्रदर्शन के लिए रिहर्सल कर रहे हल्के प्रोन्नत हेलिकॉप्टर ध्रुव (सारंग टीम) की उड़ान के बीच में ही पावर फेल हो जाने के कारण क्रैश लैंडिंग कराई गई थी। यही नहीं, किरण मार्क-2 विमानों पर हवाई करतब दिखाने वाली वायु सेना की सूर्यकिरण टीम 21 जनवरी 2009 18 मार्च 2006 को दो हादसों में दो विमान ही नहीं, बल्कि तीन जांबाज पायलट भी गंवा चुकी है। बुधवार को सागर पवन दुर्घटना में भी विमान उड़ा रहे दोनों पायलटों को जान से हाथ धोना पड़ा।

Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन