दिल्ली से अमेरिका तक देह की मंडी लगाता था बाबा, भीमानंद पर कसा शिकंजा
March 6, 2010, 5:20 AM
हिंदी ख़बर
Post Your Review
नई दिल्ली। अपने आपको इच्छादारी बाबा कहने वाले स्वामी भीमानंद केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को बाबा की डायरी से पता चला कि भीमानंद का संबंध केवल भारत में ही नहीं बल्कि अमरीका से भी है। पिछले सप्ताह दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार भीमानंद के ग्राहकों में भारत से लेकर लॉंस एंजेल्स तक के लोग शामिल थे।
पुलिस को इसकी छह डायरी से सौ से अधिक बड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ नेता और अधिकारियों के नामों का खुलासा हुआ है। इस डायरी में हर कॉर्लगर्ल्स का विस्तृत ब्यौरा है। बाबा की हर रोज की आय 1.5 लाख रुपए थी। डायरी के अनुसार बाबा ने सेक्स रैकेट के माध्यम से पच्चीस हजार करोड़ रुपए की अकूत संपत्ति बनाई थी।
गौरतलब है कि इच्छादारी बाबा के सेक्स रैकेट में पांच सौ से अधिक कॉर्लगर्ल्स शामिल थीं। जिसमें स्कूल कॉलेज की छात्राओं के साथ पेशेवर भी थीं। पुलिस ने बाबा के आश्रमों में छापा मार कर बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और डायरियां बरामद की हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाबा ऐसी लड़कियों को फांसता था जो ज्यादा मेहनत किए बिना दौलत कमाना चाहती थी। वह अन्य एस्कार्ट एजेंसियों की तुलना में पैसा भी अधिक देता था। उसके लिए कई एयरहोस्टेस, एमबीए की छात्राएं और अभिनेत्री बनने की तमन्ना रखने वाली लड़कियां काम करती थीं। अधिकारी के मुताबिक, ‘हमें बाबा के दक्षिण दिल्ली के मंदिर में एक डायरी मिली है, जिसमें सौ से ज्यादा लड़कियों के नंबर है।’
अक्टूबर 2009 में बाबा ने बुंदेलखण्ड के चित्रकूट में एक विराट भंडारा किया था, जिसमें तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट सहित कई सांसद व विधायक शामिल हुए थे।
कई राजनेता बाबा के भक्तों में शामिल है। दिल्ली के उसके मंदिर में 14 कमरे, सीसीटीवी कैमरे और एक गुफा भी है। जांच से पता चला है कि दिल्ली की सीआर पार्क, आरके पुरम, भिखाजी कामा प्लेस और सफदरजंग एन्क्लेव जैसी पॉश कॉलोनियों में भी वह रैकेट चलाता है। उसके ग्राहकों में दिल्ली आने वाले धनी व्यवसायी व ज्वेलर होते थे, जो एक लाख रुपए प्रतिदिन जैसा ऊंचा भुगतान करने में सक्षम होते थे। |