पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
बाबा तुम सूअर नहीं हो, नाले में नहीं रहते, फिर इतना कीचड़ कहां से लपेटा बाबा तुम सूअर नहीं हो, नाले में नहीं रहते, फिर इतना कीचड़ कहां से लपेटा
March 6, 2010, 5:32 AM
साभार- शिवेन्द्र सिंह चैहान, नई दिल्ली
Post Your Review

बाबा का सेक्स रैकेट, बाबा का स्टिंग ऑपरेशन, बाबा या बिचौलिया, बिस्तर में बाबा, बाबा की लीला, बाबा का सेक्स विडियो, अय्याश बाबा, हत्यारा बाबा, बाबा की करतूत, बाबा की गुंडागर्दी, बाबा के सामने बेबस, इस बाबा से मुझे बचाओ... इस तरह की खूब सुर्खियां पढ़ रहे हैं आजकल। मीडिया में आ रही खबरों ने 'संस्कार' वाले लोगों की 'आस्था' भी हिला दी है। यह तो एक न एक दिन होना ही था। बाबाओं के पाप का घड़ा भर चुका है और अब यह छलका है तो सड़ांध दूर तक फैलेगी ही।

 

हमारे घर पर धार्मिक टीवी चैनल नहीं देखे जाते। उसका कारण यह है कि कई बाबा जो टीवी पर नजर आते हैं, न तो ज्ञानी हैं और न ही सम्मान लायक। ज्यादातर तो थर्ड क्लास गवैये हैं। कभी राम भजन गा दिया कभी कृष्णा लीला। भक्त लोग फौरन बलिहारी, झूमने लगे। माहौल ही ऐसा बना दिया है। दस-बीस चेला-चेली दौड़ रहे हैं, फूलों से शानदार सजावट कर दी गई है। जनता मदहोश है, उसे लगता है कि हम पुण्य कमा रहे हैं। एक बाबा को प्रवचन देते सुना, कहता है मैंने एक स्वप्न देखा, सपना, ड्रीम, नाइटमेयर। मैं चौका, नाइटमेअर मतलब तो दुस्वप्न होता है। लेकिन पब्लिक की आंखें बंद हैं। बाबा बता रहा है, भक्त आत्मसात कर रहे हैं। राधे-राधे।

 

लेकिन असली कमाई तो सिंहासन पर बैठा बाबा कर रहा है। नए जमाने के बाबा के क्या कहने। बैठने के लिए भव्य सिंहासन चाहिए। घूमने के लिए लंबी गाड़ी और ए-लीग बाबा है तो हेलिकॉप्टर से कम में काम नहीं चलता। आश्रम तो ऐसे बनवा रखे हैं कि मुगल बादशाह भी शर्म के मारे जमीन में गड़ जाएं। एक बापू आसाराम हैं, दिल्ली के बीचो-बीच रिज फॉरेस्ट में ही आश्रम है उनका। यह रिज फॉरेस्ट दिल्ली के फेफड़ों का काम करता है। बाबा लोगों ने उसे भी नहीं बख्शा। जंगल में मंगल। ईश्वर की मर्जी? हर तरफ से खबर आ रही है फलां बाबा के लोगों ने यहां जमीन पर कब्जा कर लिया, वहां अवैध रूप से आश्रम बना डाला। बाबा हैं या भूमाफिया?

 

अभी प्रतापगढ़ में कृपालु महाराज के आश्रम में भगदड़ मची। आश्रम के लोग कह रहे हैं कि - यह जो इतने लोग मरे इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं, ईश्वर की मर्जी है। बाबा जी तो ईश्वर के काफी करीब हैं। दिन-रात ईश्वर से साक्षात्कार करते हैं, साक्षात प्रभु के दर्शन करते हैं। तो फिर ईश्वर ने उन्हें क्यों नहीं बताया कि बाबा, कल तुम्हारे आश्रम में भगदड़ मचेगी, लोग मरेंगे? मत करो श्राद्ध, या करो भी तो चुपचाप, अकेले। अपने करीबियों को याद करने के लिए मजमा लगाने की क्या जरूरत? यह कैसा बाबा है जिसे यह नहीं पता कि थोड़ी देर में यहां 63 महिलाएं और बच्चे कुचल कर मरने वाले हैं? ईश्वर के करीब हो तो ईश्वर की मर्जी भी पता होगी! मैं तो कहता हूं कि सबके दाता राम हैं तो इन भगवान के दलालों के चक्कर में क्यों पड़ना?

 

बीते जमाने में भी बाबा थे, ज्ञानी थे। फक्कड़ कबीर को दोहे सुनाने के लिए सिंहासन की जरूरत नहीं पड़ी। गुरू नानक ने भव्य आश्रम नहीं बनवाए। माया के मोह में लिपटे आजकल के बाबा, काहे के बाबा? ये बाबा क्या किसी को सच दिखाएंगे? उनकी तो खुद की आंखों पर ऐश-ओ-आराम, सेक्स और ताकत का पर्दा पड़ा है। भोले-भाले भक्तों से कहते हैं, सेक्स से दूर रहो, खुद सेक्स स्कैंडल में पकड़े जाते हैं। और इस बार तो हद ही हो गई। एक बाबा सेक्स रैकेट ही चलाने लगा। मुझे इस बात से तकलीफ नहीं कि बाबा अभी शरीर सुख या आलीशान जीवन के मोह से दूर नहीं हो पाए। यह तो मानव की सहज वृत्ति है। लेकिन भगवा पहनकर तो बेवकूफ बनाने वाली बात ही कही जाएगी।

 

मुझे लगता है कि इन बनतू बाबाओं से ओशो ही अच्छे थे। कुछ ओरिजिनल बात तो करते थे। सेक्स के बारे में खुलकर बात करते थे, पाखंड नहीं। आजकल तो मैंने देखा कि कई बाबाओं ने लहजा भी ओशो जैसा ही अपना लिया है। वैसे ही रुक-रुककर, धीमी आवाज में बोलते हैं। और तो और स को श और श को स भी कहते हैं।

 

लेकिन बाबा को बाबा बनाने में गलती लोगों की अंधभक्ति की भी है। सोचने की बात है कि जो बाबा अपनी ही भलाई में लगा हुआ है वह तुम्हारा भला कैसे कर सकता है? जो बाबा खुद लालच से उबर नहीं पाया वह तुमको क्या सिखा सकता है? जो बाबा आम आदमी और खास आदमी में फर्क करता है, वह क्या भेद मिटाएगा? लेकिन मूढ़मति लोगों को तर्क नहीं समझ आते।

 

यहां एक बात साफ कर दूं कि सारे बाबा चोट्टे हों, ऐसा भी नहीं है। स्वामी रामदेव योग सिखाते हैं, लोगों को इसका फायदा होता है। उनकी दिव्य फार्मेसी में बनने वाले शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट और कई दूसरी चीजें बाजार में उपलब्ध दूसरे ब्रैंड्स के मुकाबले काफी सस्ते हैं। श्री श्री रविशंकर सुदर्शन क्रिया सिखाते हैं, मेरे कई परिचित बताते हैं कि उन्हें इससे काफी फायदा हुआ है। इसलिए कहता हूं कि बाजार में बहुत बाबा बिक रहे हैं, खरीदारी में सावधानी की जरूरत है। क्योंकि बाबा तो नेता से भी खतरनाक हैं। नेता नालायक हो तो वोट की ताकत से उसे भगा सकते हो लेकिन बाबा का क्या बिगाड़ोगे?

 

दसवीं में अज्ञेय जी एक कविता पढ़ी थी जो मुझे बहुत पसंद है, थोड़े बदलाव के साथ यहां लिख रहा हूं

बाबा, तुम सूअर तो नहीं हो,

नाले में भी नहीं रहते।

एक बात पूछूं, उत्तर दोगे?

फिर इतना कीचड़ कहां लपेटा,

बदबू कहां से लाए?

 

P.S. आई होप, किसी सूअर को बाबा से तुलना बुरी न लगे। भले जानवर होते हैं बेचारे। सिंहासन नहीं मांगते, लग्जरी कार, आश्रम नहीं चाहते। गंदगी की सफाई करते हैं। काश कोई वराह अवतार जन्म लेता जो समाज से बाबा के रूप में फैली गंदगी को साफ करता।

March 7, 2010, 10:50 PM
हे आप ने जो कुछ वि लिखा है सब सही लिखा है मई आप से बिलकुल सहमत हूँ . और आशा करता हूँ की आप की इस टिपण्णी से लोग इस से जागरूक हों.
aaryan ali
March 7, 2010, 9:54 AM
बाबा लोगो को सुगर से तुलना मत कीजिये ये तो सुगर से भी गए गुजरे और निक्रिस्ट है१ सुगर तो हमारे समाज की गंदगी साफ़ करता है लेकिन ये बाबा लोग तो गंदगी फैलाते है भाई साहब! तो फिर इनकी तुलना उस जानबर से कैसे की जा सकती है जो समाज का हीत कर रहा है इनके लिए आपको और किसी जानबर की तलाश करनी होगी जो शायद हमारे शब्दकोष में न मिले पर कोशिश कीजिये हो सकता है मिल जाये और मिले तो इसी पोस्ट के जरिये जरुर बताइयेगा
kumar sanjay
March 6, 2010, 3:46 PM
haar श्हाख पे उल्लू बैठे हैं अन्जामे gulistaan kya hooga ???? अरे hindustaan में रहने waalo तुम कैसे लोग हो के जब २०र्सur का सामान bhe खरीदते हो to sooch samajh kar खरीदते हो और kese ko apna गुरू banaate हो उसे apnee जिन्दगी का wishwaas bana kar uska अँधा अनुसरण karte हो तो kya aise बाबा loogon के बारे में जानना nahe chaaheye kya bena बाबा लूगों के tumko jyaan और मुक्ती नाहेएन melege kaun se ऐसे baaten hai जो Ramayan और geeta में नाहे लिखीं फेर kyun enke peeche भागते हो और फिर baad में enhee हे जूता मारते हो dar asal galtee तो हमारे हे hai हम ब्धर्म के naam per बेवकूफ बनते हैं और ye लूग हमें बेवकूफ banaate हैं हम लूग besahaara और गरीब लूगों के लिये कुछ नाहे kareenge kese अनाथ bachche को sheksaa ya khaana ya सहारा नाहे denge uske के लिये हमारे पास न तो टाइम है न hee पैसा पर एन बाबा लूगों को दीना के लिये हमारे पास sab कुछ है और ऐसा karte समय हम समझते हैं हम bahut dhaarmik हैं आज हर कमुनिटी ऐसा हे kar रहे है ,,,,hinduu बाबा लोगों के पीछे ओर मंदिरों के peeche paagal है तो मुस्लिम्स moulvee ओर मौलानोऊ के पीछे वो jaisa जनता को nacha रहे है जनता नाचती है ओर एन बाबा लूगों का sabse bada weapon bhe janta he hai kese ne kuch kaha तो turant लूगों में धार्मिक उन्माद phail jaata है लूग ये नाहे समझते मंदिर ओर masjid yehe लूग girwaate है ओर फिर लूगों को बेवकूफ bana राज्नीते करते है केसे ने कहा है "jetnee जाने आज तक धर्म ने लि हैं utnee kesi ने नहीं लि हैं जब तक हम मानव का असले धर्म नहीं pechaangee saran जो की केवल मानवता है ओर जब हम सवाल करना सीख leenge ओर अँधा अनुसरण करना band kar denge tabhe हम samaaj को es duniya को behtar बना सकते है. 'mo को kahan dhoonde re bande mai तो tere पास में" न main masjid न mai girje न kaabe kailaash में"
Manish kumar sinha
Post Your Review
*Your Name:
*Your Email:
*Your Comment: Type in

Note: * denotes required fields
   
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन