राहुल महाजन मुझसे दोबारा शादी करना चाहते थे, पूर्व पत्नी श्वेता का खुलासा
March 6, 2010, 5:49 AM
हिंदी ख़बर
Post Your Review
गुड़गांव। एक तरफ जहाँ राहुल महाजन अपने स्वयंवर का रास रच रहे हैं वहीँ दूसरी और उनकी पूर्व पत्नी श्वेता ने कई सनसनीखेज़ खुलासे किये हैं|श्वेता ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में ये कहकर सबको चौंका दिया है कि राहुल चाहते थे कि वो भी इस स्वयंवर में हिस्सा लें|
राहुल के स्वयंवर कि हकीकत को बयां करने के लिए ये खुलासा काफी है क्यूंकि राहुल शो में श्वेता को इसलिए लाना चाहते थे क्यूंकि इससे उनके शो को ज्यादा टी आरपी मिल जाएगी|श्वेता ने बताया कि ये सच है कि राहुल ने स्वयंवर कि बात का जिक्र उनसे किया था और वो चाहते थे कि मैं भी इस स्वयंवर का हिस्सा बनूं लेकिन मैंने इंकार कर दिया|
राहुल ने उनसे स्वयंवर के जरिये फिर से शादी करने कि इच्छा जताई थी लेकिन मुझे ये कतई मंजूर ना था|अगर मुझे राहुल से रिश्ता रखना ही होता तो मैं राहुल को तलाक ही नहीं देती|शादी कोई मजाक तो नहीं जिसे हम कभी भी तोड़ दे और कभी भी जोड़ ले|श्वेता ने कहा कि वैसे भी उन्हें रिअलिटी शो झूठे ही लगते हैं,शादियाँ स्वर्ग में बनती हैं रिअलिटी शो में नहीं|
ये भी खबरें आ रही हैं कि राहुल ने श्वेता को शो में शामिल होने के लिए मोटी रकम भी ऑफर की थी|जब श्वेता से इस बारे में पूछा गया तो वो इसका जवाब टाल गई और इतना ही कहा कि आपको जब सब पता ही है तो मुझसे क्यों पूछते हैं|
श्वेता के इन खुलासों ने न न कहते भी बहुत कुछ कह दिया है ऐसे में ये बात समझ से परे है कि जब राहुल आज भी अपनी पहली बीवी श्वेता को पाना चाहते हैं तो फिर वो स्वयंवर का ढोंग क्या सिर्फ सुर्खियाँ बटोरने के लिए कर रहे हैं|क्या इस स्वयंवर का अंजाम भी राखी के स्वयंवर जैसा ही होगा| |