पहला पन्ना | देश | प्रदेश | राजनीति | खेल | कारोबार
 
मनोरंजन | दुनिया | अजब-गज़ब | वीडियो | हमारा पता | हमारे बारे में
 NEWS FLASH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार    |    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती

देश

गिलानी गिरफ्तार, कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों एवं प्रदर्शकारियों के बीच झड़पों में 30 से अधिक लोग घायल गिलानी गिरफ्तार, कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों एवं प्रदर्शकारियों के बीच झड़पों में 30 से अधिक लोग घायल
हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी की गिरफ्तारी के बाद समूची कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों एवं प्रदर्शकारियों के बीच हुई झड़पों में 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यूपीए-टू के पहले कैबिनेट फेरबदल में जिन युवा चेहरों को शामिल करने की बात चल रही है उनमें कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी, अभिषेक सिंघवी, लोकसभा में अपनी परफॉर्मेंस से कांग्रेस नेतृत्व का दिल जीत चुकीं मीनाक्षी नटराजन, संदीप दीक्षित के अलावा आंध्र के बागी नेता से भटके हुए उत्साही युवा नेता तक का खिताब पा चुके जगन मोहन रेड्डी के नाम शामिल हैं।
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में यूपी सरकार को जीत हासिल हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला दिया कि इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन लिए जाने में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। यह प्रोसेस पूरी तरह सही है। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन को लेकर हाल में किसानों ने उग्र आंदोलन भी चलाया था, जिसके बाद सरकार ने मुआवजा बढ़ाने का फैसला लिया है।
केरल का IG ठाकनकरी बना लश्कर का मददगार, आतंकी को देश से बाहर भगाया केरल का IG ठाकनकरी बना लश्कर का मददगार, आतंकी को देश से बाहर भगाया
केरल के सीनियर पुलिस अफसर के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोएबा से सांठगांठ का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) के पास केरल पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) तोमीन ठाकनकरी के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोएबा से संपर्क के सुबूत मौजूद हैं। तोमीन पर आरोप है कि उन्होंने लश्कर के एक आतंकवादी को भारत से निकलने में मदद की है।
बॉर्नवीटा पीकर भी जब कद नहीं बढ़ा तो लड़के ने कर ली खुदकुशी बॉर्नवीटा पीकर भी जब कद नहीं बढ़ा तो लड़के ने कर ली खुदकुशी
दिल्ली में एक 10 साल के लड़के ने इसलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि बॉर्नवीटा पीकर भी उसका कद नहीं बढ़ा। लड़के का नाम राहुल है और उसने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। राहुल उत्तरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में रहता था। लगातार 5 दिन तक बॉर्नवीटा पीकर जब उसका कद नहीं बढ़ा तो उसने आत्महत्या कर ली।
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
मुम्बई एटीएस ने कुछ दिनों पहले छापा मारकर 43 हजार के नकली नोट बरामद किए। ये नोट ऐसे थे जिसने एकबारगी तो एक्सपर्ट्स को भी चक्कर में डाल दिया था और वो इसे असली मान बैठे थे। ऐसे वक्त में असली और नकली के फर्क को समझने में नोटों पर छपी महात्मा गांधी की तस्वीर काम आई जिसकी हूबहू नकल नहीं उतारी जा सकी थी।
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्ज़िद विवाद पर फैसला अब 24 सितंबर को आएगा राम जन्मभूमि-बाबरी मस्ज़िद विवाद पर फैसला अब 24 सितंबर को आएगा
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ विशेष खण्डपीठ विवादित रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि के स्वामित्व पर 24 सितम्बर को फैसला सुनाएगी। कोर्ट ने इस बारे में मुकदमे से जुड़े पक्षों को फैसले की तारीख तय किए जाने के बारे में सूचना दे दी है। बीते माह सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले के "टाइटल सूट" पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली देश की सर्वोच्च संस्था केंद्रीय सर्तकता आयोग के मुताबिक हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टचार में लिप्त है। इसी हफ्ते रिटायर होने वाले केंद्रीय सर्तकता आयुक्त (सीवीसी) प्रत्युष सिन्हा ने माना है कि उनके कार्यकाल का सबसे खराब पहलू यह निरीक्षण करना रहा है कि सुविधाओं के बढ़ने के साथ भ्रष्टाचार में कैसे बढ़ोतरी हो रही है।
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग टूटा, स्पर्श व जलाभिषेक  पर पाबंदी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग टूटा, स्पर्श व जलाभिषेक पर पाबंदी
देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर का एक हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया, जिसका वजन तकरीबन 100 ग्राम है। इस घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट ने ज्योतिर्लिंग के क्षरण को रोकने के लिए शिवलिंग को स्पर्श करने और शाम 4 बजे के बाद जलाभिषेक करने पर पाबंदी लगा दी है।
चिदंबरम के भगवा आतंकवाद पर दिये बयान पर बाबा रामदेव ने जताई नाराज़गी चिदंबरम के भगवा आतंकवाद पर दिये बयान पर बाबा रामदेव ने जताई नाराज़गी
केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम के भगवा आतंकवाद पर दिये बयान पर योग गुरू बाबा रामदेव ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
6 लाख गांवों में कॉन्डोम बांटेगा स्वास्थ्य मंत्रालय, जनसंख्या रोकने की कवायद 6 लाख गांवों में कॉन्डोम बांटेगा स्वास्थ्य मंत्रालय, जनसंख्या रोकने की कवायद
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए देश के छह लाख गांवों के हर घर तक कॉन्डम पहुंचाने की योजना बना रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद के निर्देश पर यह योजना तैयार की जा रही है। आजाद ने जनसंख्या कंट्रोल करने के लिए कानून बनाने की बात को खारिज कर चुके हैं।
छत्तीसगढ़ में बर्खास्त हो सकते हैं 31 पुलिसकर्मी छत्तीसगढ़ में बर्खास्त हो सकते हैं 31 पुलिसकर्मी
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के उन 31 पुलिसकर्मियों को निलंबित या बर्खास्त करने पर विचार कर रही है जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाने में जानबूझकर देरी कर रहे हैं। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक पवन देव ने बताया, "पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।
'सेल्फ-रेगुलेशन से काम करें न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय प्रसारण प्राधिकरण का होगा गठन' 'सेल्फ-रेगुलेशन से काम करें न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय प्रसारण प्राधिकरण का होगा गठन'
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने आज यहां कहा कि सरकार टीवी चैनलों की सामग्री पर नियमन के लिए किसी तरह का कानून लाने पर विचार नहीं कर रही और इसके लिए आत्म-नियमन (सेल्फ रेगुलेशन या सह-नियमन या को-रेगुलेशन) जैसे तरीकों पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस लिहाज से एक नोडल एजेंसी के रूप में राष्ट्रीय प्रसारण प्राधिकरण बनाने की योजना है।
कश्मीर की बदहाली जवाहर लाल नेहरू दोषी, शिवराज सिंह चौहान का आरोप कश्मीर की बदहाली जवाहर लाल नेहरू दोषी, शिवराज सिंह चौहान का आरोप
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि नेहरू युध्द विराम की घोषणा नहीं करते तो वहां आज की तबाही का मंजर नहीं देखना पड़ता। चौहान आज यहां भाजयुमो के राष्ट्रव्यापी अभियान 'भारत प्रथम ' के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
सर्वोच्च न्यायालय पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को कांग्रेस का समर्थन सर्वोच्च न्यायालय पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को कांग्रेस का समर्थन
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस रुख का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय को सरकार के नीतिगत मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने यह बात सर्वोच्च न्यायालय के उस निर्देश के संदर्भ में कही,
चीन और पाकिस्तान ने लगाई भारतीय सेना में सेंध, चुरा रहे हैं खुफिया डाटा चीन और पाकिस्तान ने लगाई भारतीय सेना में सेंध, चुरा रहे हैं खुफिया डाटा
चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की खुफिया एजेंसियों ने जासूसों के जरिए भारत के रक्षा से जुड़े प्रतिष्ठानों में सेंध लगा दी है। दुश्मन देशों की खुफिया एजेंसियां भारत के रक्षा प्रतिष्ठानों से डेटा और सूचनाओं को पेन ड्राइव, रिमूवेबल हार्ड डिस्क, सीडी, वीसीडी के जरिए चुरा रही हैं। इससे पहले ऐसी खुफिया एजेंसियां हैकिंग का सहारा लेती थीं।
BJP सांसद दीनू सोलंकी का भतीजा गिरफ्तार, जेठवा की हत्या का है आरोपी BJP सांसद दीनू सोलंकी का भतीजा गिरफ्तार, जेठवा की हत्या का है आरोपी
सूचना अधिकार कार्यकर्ता अमित जेठवा की हत्या के मामले में पुलिस ने गुजरात के जूनागढ़ से सांसद दीनू सोलंकी के भतीजे प्रताप उर्फ शिवा सोलंकी को अरेस्ट कर लिया है। अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक जेठवा की हत्या में जिन लोगों को पैसा दिया गया उनमें शिवा भी शामिल हो सकता है। जेठवा की हत्या के संबंध में जूनागढ़ के एक कॉन्स्टेबल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
महा-हड़ताल से थमी देश की रफ्तार, जल, थल, नभ सभी जगह परेशान हैं आम लोग महा-हड़ताल से थमी देश की रफ्तार, जल, थल, नभ सभी जगह परेशान हैं आम लोग
आज पूरे देश में महाहड़ताल है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता की रफ्तार लगभग थम चुकी है। न ऑटो मिलेंगे और न ही टैक्सी। हवाई सफर पर भी इसकी मार है। महाहड़ताल के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। देशभर की तमाम बड़ी ट्रेड यूनियनों ने महंगाई के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। ट्रेड यूनियनों का दावा है कि इस दौरान सरकारी महकमों के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
अक्षरधाम मंदिर पर हमले के दोषियों की सज़ा-ए-मौत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक अक्षरधाम मंदिर पर हमले के दोषियों की सज़ा-ए-मौत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हमले के आरोपियों को दी गई सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने आज रोक लगा दी है। इन आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की दोबारा सुनवाई की अपील की थी। अक्षरधाम हमले के इन दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका मे कहा था कि इनके मामले की जांच डीजी बंजारा ने की थी और सोहराबुद्दीन की तरह इन्हें भी फर्जी फंसाया गया था।
6 चरणों में होंगे बिहार विधानसभा के चुनाव, 24 नवंबर को होगी मतगणना 6 चरणों में होंगे बिहार विधानसभा के चुनाव, 24 नवंबर को होगी मतगणना
बिहार विधानसभा के चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। विधानसभा के चुनाव 21 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच 6 चरणों में होंगे। मतदान की तारीखें 21 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 1 नवबंर, 9 नवंबर, 20 नवंबर होगी। 24 नवबंर को वोटों की गिनती कराई जाएगी। आने वाले नवंबर महीने की 27 तारीख को मौजूदा विधानसभा की मियाद खत्म हो रही है लेकिन वक्त के पहले ही बिहार में चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।
Pages :  1  2  3  4  5 Next >> 
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़ गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
  हां ऐसा ही होना चाहिए
  नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
  कुछ कहा नहीं जा सकता
  डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
  अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
पहला पन्ना हमारे बारे में हमारा पता साइट जानकारी विज्ञापन