पहला पन्ना
|
देश
|
प्रदेश
|
राजनीति
|
खेल
|
कारोबार
मनोरंजन
|
दुनिया
|
अजब-गज़ब
|
वीडियो
|
हमारा पता
|
हमारे बारे में
NEWS FLASH
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार | दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
प्रदेश
नसबंदी कराने के बावजूद हुईं जुड़वां बेटियां, बांदा CMO ने दिए जांच के आदेश
बुंदेलखण्ड के बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे में एक महिला ने नसबंदी के दो साल के भीतर ही जुड़वां बेटियों को जन्म देकर स्वास्थ्य विभाग के 'हम दो-हमारे दो' के नारे पर सवालिया निशान लगा दिया है। प्रभावित दंपति ने अधिकारियों से शिकायत कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मरीज़ों ने ली राहत की सांस
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी से बातचीत के बाद हड़ताली डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली। डॉक्टरों की मांग थी उन्हे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए और इसके लिए अस्पताल में CISF की तैनाती की जाए। गौरतलब है कि सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार सुबह से डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।
पुणे की जर्मन बेकरी ब्लास्ट के 2 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में RDX बरामद
मुंबई एटीएस को पुणे जर्मन बेकरी ब्लास्ट में आज अहम कामयाबी मिली है। एटीएस ने जर्मन बेकरी ब्लास्ट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक का नाम हिमायत बेग है और दूसरे का नाम बिलाल है। हिमायत बेग को एटीएस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। जबकि बिलाल को नासिक से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एटीएस ने आरडीएक्स भी बरामद किये हैं।
जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत, पुलिस और आबकारी विभाग के 7 कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस और आबकारी विभाग के 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर, हो सकती है कार्रवाई
राजधानी के सफदरजंग अस्पताल के करीब 1200 डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अब भी अड़े हुए हैं। डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को भी जारी है। हड़ताल के चलते मरीजों का बुरा हाल है। सरकार ने डॉक्टरों को अपने काम पर लौटने को कहा है। लेकिन डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। डॉक्टरों के इस अड़ियल रुख को देखते हुए सरकार ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे दी है।
नई ट्रेन का क्रेडिट लेने के लिए नेताओं की गुंडागर्दी, कांग्रेसियों और शिवसैनिकों में भिड़न्त
दादर से सावंतवाड़ी जाने के लिए शुरू की गई नई ट्रेन का क्रेडिट लेने के लिए कांग्रेसियों और शिवसैनिकों ने स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया। इस झड़प में करीब 10 यात्री घायल हो गए वहीं तीन पुलिस वाले भी उनकी चपेट में आ गए। अपनी राजनीति चमकाने के लिए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता गुंडों की तरह पेश आते हुए एक दूसरे पर पिल पड़े।
अर्जुन मुंडा होंगे झारखण्ड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूक से मिलकर उन्हें 45 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी। मुंडा की चिट्ठी मिलते ही राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश कर दी है।
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को मिलेगा पहला मर्सी रवि अवार्ड
राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पहले मर्सी रवि अवार्ड के लिए चुना गया है। शीला दीक्षित को बतौर एक महिला सामाजिक और राजनैतिक योगदान के लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है। मर्सी रवि फाउंडेशन नामक संस्था की ओर से दिए जाने वाले इस अवार्ड में एक लाख रूपये की नकद धनराशि व एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
सरकार बनाने के लिए BJP को समर्थन देंगे गुरूजी, अर्जुन मुंडा होंगे मुख्यमंत्री
झारखंड में बीजेपी ने मंगलवार को जेएमएम के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने का दावा करने का फैसला किया है। आज बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म हुई है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को नेता चुन लिया गया है। यानी साफ है कि बीजेपी नीत सरकार की कमान अर्जुन मुंडा संभालेंगे। इससे पहले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन के तेवर खासे नरम पड़ गए हैं।
हरियाणा के मंत्री गोपाल कांडा की कार में नौकरानी का बलात्कार, ड्राइवर गिरफ्तार
हरियाणा के गृह राज्य मंत्री की गाड़ी से एक लड़की को अगवा कर बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गाड़ी पर सवार तीन लोगों ने पीड़ित लड़की को धमकी भी दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ हरियाणा के गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा की सरकारी गाड़ी जब्त कर ली गई है। मंत्री गोपाल कांडा का कहना है कि ये कार उनकी नहीं है।
'नक्सलियों से कोई डील नहीं की, आगे फिर हो सकती हैं ऐसी वारदातें', बोले नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय में एक हफ्ते पहले बंधक बनाए गए 3 पुलिसकर्मियों की सकुशल रिहाई के बदले किसी भी तरह की डील से इनकार किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी के मारे जाने का उन्हें दुख है। पटना में नीतीश ने कहा कि पुलिसकर्मियों की रिहाई के लिए नक्सलियों से कोई डील नहीं हुई है। नीतीश ने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों की सकुशल वापसी से हमें राहत मिली है।
यूपी के चंदौली में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे शराब तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शहाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने लाखों रूपए की देशी और विदेशी अवैध शराब पकड़ी है। शराब को ले जा रहे 2 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के हाथ 2 हजार पाउच देशी और 53 पेटियों में बंद पौने 2 हजार बोतल अंग्रेजी शराब लगी है। देशी शराब को बिहार की अलग-अलग जगहों में बनाया गया है।
बंधकों को छोड़ने के बारे में जानकारी नहीं, बोली बिहार सरकार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि उन्हें माओवादियों द्वारा 29 अगस्त को लक्खीसराय में अगवा किए गए तीन पुलिसकर्मियों को रिहा करने की कोई जानकारी नहीं है। नीतीश ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे बंधकों के [माओवादियों द्वारा]
लखीसराय मुठभेड़ में शामिल नक्सली कमांडर दबोचा
बिहार के लखीसराय जिले में 29 अगस्त को मुठभेड़ के बाद माओवादियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों में से तीन का शनिवार को भी कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन तलाशी अभियान में मुठभेड़ में शामिल रहा स्वयंभू एरिया कमांडर पिंटू यादव सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ गया।
यूपी से दिल्ली पहुंची महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार
बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में दो लोगों ने यूपी से दिल्ली अपने पति से मिलने पहुंची महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला ने शोर मचाया तो कुछ राहगीर उसकी मदद के लिए पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान पूंठ खुर्द गांव के रहने वाले अशोक कुमार (40) और संदीप उर्फ माइकल (23) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
ठाणे के मैक्डोनॉल्ड्स के बाथरूम में खुफिया कैमरा, कई महिलाओं के बने MMS
ठाणे के मैकडोनाल्ड्स रेस्टोरेंट में एक महिला अपने पति के साथ गईं। जब यह महिला बाथरूम में फ्रैश होने के लिए गई तो उसकी नजर वहां लगाए गए एक कैमरे पर पड़ी। उसने तुरंत बाहर आकर अपने पति को बताया। महिला के पति ने रेस्टोरेंट मैनेजर को यह बात बताई। जब महिला बाथरूम में लगे इस कैमरे को बाहर निकाला गया तो उसकी रिकार्डिंग चालू थी।
प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ाने के लिए लड़की ने पिता को लगाया 35 लाख का चूना
पुलिस के मुताबिक उसने एक ऐसे जोड़े को गिरफ्तार किया है जो इंटरनेट चैटिंग में प्यार में डूबे और फिर जबलपुर भागकर आ गए। पुलिस के मुताबिक जब थ्री स्टार होटल में छापा मारा गया तो कमरे से 400 अश्लील सीडी, महंगी शराब की बोतलें मिली। मनीष जायसवाल और पूजा तिर्की नाम का ये प्रेमी जोड़ा पिछले करीब 5 साल से होटल ऋषि रीजेंसी में रह रहा था। मुंबई के मनीष और बिलासपुर की पूजा में इंटरनेट चैटिंग के दौरान प्यार हुआ।
लुकस टेटे की हत्या से भड़के आदिवासियों के गुस्से से डरे नक्सली, बंधक रिहा
नक्सलियों ने पहले कहा था कि वो SI अभय कुमार यादव को मार डालेंगे लेकिन अचानक से ऐसा क्या हुआ कि उनका ह्रदय परिवर्तन हो गया? क्यों नक्सली अभय यादव के घर पर उनकी पत्नी से राखी बंधवाने जा पहुंचा? आखिर नक्सलियों को किसका डर सता रहा है? सरकारों की नाक में दम करने वाले नक्सली रातों-रात इतने कमज़ोर कैसे हो गए? इन सभी सवालों का सिर्फ एक ही जवाब है- नक्सलियों के भीतर आदिवासियों के खुद से दूर होने का डर। लुकस टेटे की हत्या ने आदिवासियों के भीतर पनप रहे गुस्से और असंतोष को भड़का दिया है।
सुबह 8 बजे तक बंधक पुलिसकर्मी रिहा होंगे, नक्सली प्रवक्ता अविनाश का दावा
बिहार में नक्सलियों ने बंधक बनाए गए तीन पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह आठ बजे छोड़ने की घोषणा की है। ये दावा खुद माओवादियों के प्रवक्ता अविनाश ने किया है। उन्होंने कहा है कि इन तीनों पुलिसकर्मियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा ना कि पुलिस को। इसके पहले आज शाम को नक्सलियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बातचीत करने के लिए आगे आने की अपील को ठुकरा दिया।
बंधकों को छुड़ाने में नाकाम बिहार सरकार ने की नक्सलियों से बातचीत की अपील
नक्सलियों द्वारा बंधक बनाकर रखे गए तीन पुलिसकर्मियों को छुड़ाने में अब तक नाकाम बिहार सरकार ने अपील की है कि नक्सली बातचीत के लिए आगे आएं। शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सर्वदलीय बैठक के बाद तय किया गया कि बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाने की हर संभव कोशिश की जाए।
Pages :
1
2
3
4
5
Next
>>
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
हां ऐसा ही होना चाहिए
नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
कुछ कहा नहीं जा सकता
डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
Copyright © 2008 hindikhabar.com, All rights reserved.
पहला पन्ना
|
हमारे बारे में
|
हमारा पता
|
साइट जानकारी
|
विज्ञापन
Website by: