पहला पन्ना
|
देश
|
प्रदेश
|
राजनीति
|
खेल
|
कारोबार
मनोरंजन
|
दुनिया
|
अजब-गज़ब
|
वीडियो
|
हमारा पता
|
हमारे बारे में
NEWS FLASH
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार | दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
राजनीति
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और विधान परिषद के सदस्य बने रहेंगे। गौरतलब है कि राज्य में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच 6 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। नीतीश ने संवाददाताओं से कहा कि मेरी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की नहीं है। आखिर जरूरत ही क्या है, मैं तो वैसे भी विधान परिषद का सदस्य हूं।
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी से निष्कासित नेता कल्याण सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही आंदोलन शुरू करेंगे। कल्याण सिंह ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में 24 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का फैसला आने वाला है।
राहुल के कार्यक्रम में चप्पलों पर पाबंदी, सिर्फ फीते वाले जूते पहने लोग शामिल हुए
हाल के दिनों में नेताओं के विरोध में उनके कार्यक्रमों में चप्पलें उछालने की घटनाओं से लगता है कि कांग्रेस महासचिव और सांसद राहुल गांधी भी डर गए हैं। महाराष्ट्र के अकोला की पंजाबराव देशमुख एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का छात्रों को मिलने का कार्यक्रम था। कांग्रेस महासचिव से उन्हीं छात्रों को मिलने दिया गया, जिन्होंने जूते पहने थे।
अवैध खनन में देवेगौड़ा परिवार शामिल : येदियुरप्पा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के परिजन राज्य में अवैध खनन में लिप्त हैं। येदियुरप्पा ने देवेगौड़ा के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा
दिल्ली प्रदेश BJP में व्यापक फेरबदल, युवा चेहरों को मिला मौका
BJP की दिल्ली इकाई में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के 4 महीने बाद पार्टी में ‘युवा चेहरों’ को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में शामिल किए गए ‘युवा चेहरे’ 50 साल से कम उम्र के हैं। उन्होंने बताया कि शहर की इकाई में पार्टी नेता एवं पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद तथा दिल्ली के पूर्व विधायक विजय जॉली सहित 10 उपाध्यक्ष होंगे।
सिर्फ एक दिन में उखड़ जाएगी CPM सरकार, कोलकाता में गरजे राहुल गांधी
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कोलकाता में अपनी पहली रैली में सीपीएम सरकार पर जबर्दस्त हमला बोला। राहुल ने सीपीएम को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए प्रदेश में उसके खात्मे तक की भविष्यवाणी कर दी। राहुल ने कहा कि रूस में एक दिन में साम्यवाद खत्म हो गया। बंगाल में भी यही होगा। यहां की साम्यवादी सरकार एक दिन में उखड़ जाएगी।
'सब कुछ छोड़ सकते हैं लेकिन श्रीराम को नहीं', BJP ने फिर अलापा राम मंदिर का राग
अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राम का नाम अलापना शुरू कर दिया है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि "हम सब कुछ छोड़ सकते हैं, लेकिन राम को नहीं।" पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिन चली बैठक का समापन करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राम राष्ट्रीयता और भारतीय संस्कृति की पहचान हैं इसलिए सब कुछ छोड़ा जा सकता है लेकिन राम को नहीं।
राहुल गांधी की कोलकाता रैली में सुतलीनुमा बम मिलने से हड़कंप
राहुल गांधी की कोलकाता रैली से पहले स्थल से एक सुतलीनुमा बम बरामद हुआ है। इसी के साथ पुलिस ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की प़डताल शुरू कर दी है। राहुल गांधी बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। वो पहली बार कोलकाता में आम रैली को सम्बोधित करेगें। रैली से पहले स्थल पर पुलिस द्वारा एक सुतली बम बरामद किया गया।
बिहार विधान सभा चुनावों का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है
बदले हुए हालात के बीच बिहार में अगले पांच साल कौन राज करेगा इसका फैसला करने के लिए 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान इस सप्ताह होने की खासी संभावना है।वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
होमवर्क करके बिहार प्रचार को जाएं राहुल
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश में जुटे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को घेरते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कहा कि वह पूरे होमवर्क के बाद अपनी पार्टी के प्रचार के लिए इस पूर्वी प्रदेश का दौरा किया करें।
पूरे देश में कहीं नहीं बनने देंगे बाबरी मस्ज़िद, विश्व हिंदू परिषद का ऐलान
अयोध्या मु्द्दे पर इस महीने आने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले से पहले ही विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने अपना 'फैसला' सुना दिया है। दिल्ली में वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि वीएचपी को पूरे देश में कहीं भी बाबरी मस्जिद मंजूर नहीं है। साथ ही उन्होंने इस मसले पर भारतीय संसद से अपील की है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर कानून बनाकर किया जाए।
राहुल आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी शनिवार को बिहार में चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे। इस दौरान वह राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने शनिवार को बताया
प्रदेश की जनता मायावती सरकार के खिलाफ दो-दो हाथ करेः राहुल गांधी
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन प्रदेश की जनता से मायावती सरकार के खिलाफ दो-दो हाथ करने को कहा। सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की जिम्मेदारी उन्होंने युवाओं को सौंपी है।
दिल्ली विश्वविद्यालय चुनावों में ABVP का बोलबाला, जीतेन्द्र चौधरी बने अध्यक्ष
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन चुनावों में एबीवीपी ने बाजी मारी है। एबीवीपी के तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि जॉइंट सेक्रेटरी पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। डुसु प्रेजिडेंट के रूप में एबीवीपी ने जितेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज की है। इस पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों मैदान में उतरे थे।
सोनिया गांधी चौथी बार बनी कांग्रेस अध्यक्ष, 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
सोनिया गांधी को लगातार चौथी बार कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। आज राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक तौर पर सोनिया गांधी के निर्वाचन पर मुहर लगा दी। कांग्रेस के 125 बरस के इतिहास में ये पहला मौका है जब कोई शख्स चौथी बार अध्यक्ष बना हो। साल 1998 में जब पहली बार सोनिया गांधी को कांग्रेस की कमान दी जा रही थी तो उनका विरोध हुआ था। यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र प्रसाद ने उसके खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हे करारी हार झेलनी पड़ी थी।
चुनौतियों के बीच एक साल पूरा किया रोसैया ने
कोनिजेति रोसैया आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना एक साल पूरा कर चुके हैं और इस दौरान उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी के बगावती स्वरों और तेलंगाना जैसे कुछ मुद्दों से दो चार होना पड़ा।
CPM के खिलाफ ममता का आतंक विरोधी आंदोलन 6 सितंबर से
ममता बनर्जी ने माकपा के सशस्त्र हमले और ज्यादती को उजागर करने के लिए छह सितंबर से पूरे पश्चिम बंगाल में एक महीने तक 'आतंक विरोधी' आंदोलन चलाने की घोषणा की। ममता ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि हम पूरे राज्य में पदयात्रा और रैलियों के रूप में एक महीने तक आंदोलन करेंगे। इसके तहत क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोशिश के तहत पुलिस और प्रशासन की मदद से माकपा कार्यकर्ताओं की ज्यादती के प्रयासों को उजागर किया जाएगा।
सोनिया से मुलाकात के लिए राहुल दिल्ली रवाना
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे को बीच में ही छोड़कर अपनी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए। सोनिया पार्टी अध्यक्ष
अमेठी में राहुल ने सुनी फ़रियाद
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हैं। इस दौरान राहुल जब बहादुरपुर के सरवन पहुंचे तो उनका इंतजार कर रही दो महिलाओं शिवानी और सोनिया ने काफिले के बीच में घुसकर उन्हें रोक लिया।
राजस्थान विधानसभा में गूंजा 872 टन बारूद का शोर
धौलपुर से मध्य प्रदेश के बीच गायब हुए 872 टन विस्फोटकों की गूंज मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में सुनाई दी। भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार का वक्तव्य दिलाए जाने की मांग की। शून्यकाल में पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक गुलाबचंद कटारिया ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से यह मामला उठाने की कोशिश की।
Pages :
1
2
3
4
5
Next
>>
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
हां ऐसा ही होना चाहिए
नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
कुछ कहा नहीं जा सकता
डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
Copyright © 2008 hindikhabar.com, All rights reserved.
पहला पन्ना
|
हमारे बारे में
|
हमारा पता
|
साइट जानकारी
|
विज्ञापन
Website by: