पहला पन्ना
|
देश
|
प्रदेश
|
राजनीति
|
खेल
|
कारोबार
मनोरंजन
|
दुनिया
|
अजब-गज़ब
|
वीडियो
|
हमारा पता
|
हमारे बारे में
NEWS FLASH
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया ऐलान, अभी MLC हैं नीतीश कुमार | दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पुख्ता सुरक्षा देने के सरकारी दावों के बाद मान गए डॉक्टर, सफदरजंग अस्पताल में भारी सुरक्षा बल की तैनाती
दुनिया
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
हांगकांग में एक इंडोनेशियाई नौकरानी को एक शिशु को दूध में अपना मूत्र मिलाकर पिलाने के जुर्म में जेल भेज दिया गया है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 24 साल की पुरवंती ने ग्रामीण परंपरा के चलते दूध में अपना मूत्र मिलाकर शिशु को पिला दिया। इंडोनेशिया में ऐसा माना जाता है कि स्वयं का मूत्र दूध में मिलाकर पिलाने से बच्चे अधिक आज्ञाकारी बनते हैं।
चीन दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, पर विकासशील देश : विश्व बैंक
विश्व बैंक का मानना है कि चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, पर चीन विकासशील देश है। जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन समेत कई चुनौतियों का मुकाबाला कर रहा है।
सकीना को मौत की सजा देना ‘अमानवीय’, यूरोपीय आयोग ने निंदा की
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुअल बारॉसो ने कहा है कि वह 43 वर्षीय ईरानी महिला सकीना मोहम्मदी अस्तियानी को पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट उतारने की सजा का फरमान सुनकर वह दहल उठे हैं और उन्हें लगता है कि यह कार्य इतना अमानवीय है कि इसे शब्दों में बयान करना नामुकिन है।
अमेरिका को ठेंगा दिखा कर ईरान ने बनाया परमाणु बम
अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के लाख दबाव के बावजूद ईरान परमाणु मिसाइल बनाने की कगार पर पहुंच चुका है। यह सनसनीखेज खुलासा आईएईए ने किया है। आईएईए की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद ईरान संवर्धित यूरेनियम तैयार कर रहा है| प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान के वैज्ञानिकों ने लगभग 22 किलो संवर्धित यूरेनियम बनाने में सफलता हासिल कर ली है।
9/11 की बरसी पर कुरान को जलाएगा ईसाई संगठन, इस्लाम को कपटपूर्ण धर्म कहा
अमेरिका के एक ईसाई संगठन ने अमेरिका पर 9/11 हमले की बरसी पर कुरान की सैकड़ों प्रतियां जलाने का फैसला किया है। अमेरिका सहित दुनियाभर में भारी विरोध के बावजूद यह संगठन अपने फैसले पर अड़ा है। प्रवक्ता ने कहा 'इस्लाम अरबों लोगों को नरक में धकेल रहा है। यह कपटपूर्ण और हिंसक धर्म है और यह कई बार साबित हो चुका है।'
ब्रिटेन के सांसद माइक वेदरले की पत्नी देह व्यापार में लिप्त
ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी के सांसद माइक वेदरले की पत्नी कार्ला को देह व्यापार में लिप्त पाया गया है। कार्ला ब्राजीलियाई मूल की महिला हैं।
कसाब से पूछताछ के लिए पाकिस्तान अधिकारियों को इजाजत दे सकती है भारत सरकार
भारत सरकार 26/11 हमलों के गुनाहगार आतंकी अजमल आमिर कसाब से पूछताछ के लिए पाकिस्तान अधिकारियों को इजाजत दे सकती है।
रमजान के बाद सकीना को सजाये मौत
ईरान में रमजान महीना समाप्त होने के फौरन बाद सकीना को पत्थर मार-मार कर मौत की सजा दे दी जाएंगी।
मुझे कुत्ता समझते हैं रिपब्लिकन : ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोके्रटिक पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए विरोधी रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों पर उनके बारे में "एक कुत्ते" की तरह बातें करने का आरोप लगा कर सनसनी पैदा कर दी।
सेक्स करो और अच्छे नंबर लो, ऑस्ट्रेलियाई यूनीवर्सिटी में सेक्स स्कैंडल का खुलासा
ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र-छात्राओं के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया करप्शन एंड क्राइम कमीशन ने स्टेट पार्लियामेंट को सौंपी अपनी रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी के फायनेंस डिपार्टमेंट के डॉ.नसरूल अमीर अली के खिलाफ यौन शोषण के पांच गंभीर मामले उजागर किए हैं।
पत्थरों के साथ 99 कोड़े भी खाने होगें सकीना को
ईरान में जिस महिला को पिछले दिनों पत्थर मार-मारकर मौत दिए जाने की सज़ा सुनाई गई थी, अब उसे 99 कोड़े मारने की भी सज़ा सुनाई गई है।
तेल के ड्रम से 90 लाख डॉलर बरामद
तेल के एक ड्रम में 90 लाख डॉलर बरामद किए गये हैं। यह डॉलर ड्रम में ठूंस-ठूंस कर रखे गए थे।
ईरान अपना परमाणु अधिकार नहीं छोड़ेगा : विदेश मंत्रालय
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसके परमाणु कार्यक्रम की प्रगति को रोकने के लिए डाले जा रहे अंतर्राष्ट्रीय दबाव के आगे वह नहीं झुकेगा।
भारत-पाक में युद्ध कराने की साज़िश, परमाणु हमला करवाना चाहता था तालिबान
पाकिस्तान में 28 जुलाई 2010 को जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था उसे पाकिस्तान के एक परमाणु संयंत्र से टकराने की योजना थी। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द लंदन पोस्ट' के मुताबिक उस विमान में पांच हाईजैकर सवार थे। जिन्होंने विमान को इस्लामाबाद के बाहर स्थित काहूटा परमाणु संयंत्र टकराने की साजिश रची थी। अखबार के मुताबिक यह साजिश भारत और पाकिस्तान में परमाणु युद्ध करवाने के लिए रची गई थी। 'द लंदन पोस्ट' ने पाकिस्तान के एक चैनल के हवाले से यह खुलासा किया है।
ईसाइयों के गॉड जीजस HIV पॉज़िटिव थे, दक्षिण अफ्रीका के पादरी का दावा
एक साउथ अफ्रीकी पादरी ने कहा है कि जीज़स एचआईवी पॉज़िटिव थे। पादरी के इस बयान से ईसाई समुदाय में काफी नाराजगी है। पूर्व राष्ट्रपति थाओ म्बेकी ने कहा है कि जीज़स के साथ एड्स को नहीं जोड़ा जा सकता। पादरी क्ज़ोना स्कोसना ने कहा, 'एक पादरी के तौर पर मेरी जिम्मेदारी भगवान को इस रूप में चित्रित करने की थी, जो लोगों का भला चाहता हो, न कि जो उन्हे शर्मिंदा करे।'
अवैध सेक्स संबंध ज्यादा बनाते हैं ब्रिटेन के नेता, बोले टोनी ब्लेयर
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने नेताओं के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में कहा है कि सत्ता में रहने के दौरान नेताओं में कभी कभी गैर जिम्मेदारी का भाव आ जाता है और वो रोमांच के लिए संबंध बना लेते हैं। ब्लेयर ने अपने संस्मरण में लिखा है कि कभी कभी ऐसे पल आते हैं जब नेता संयम की सीमा को तोड़कर उन्मुक्त हो जाते हैं क्योंकि सेक्स बहुत अजीब चीज है।
भारत की वजह से आई पाक में बाढ़, आतंकी हाफिज़ सईद का आरोप
मुंबई हमलों के आरोपी और जमात-उद-दावा प्रमुख आतंकी हाफिज मोहम्मद सईद ने आरोप लगाया है, 'कश्मीर में भारत की ज्यादतियों और पाकिस्तानी नदियों पर बांधों के निर्माण पर पाकिस्तान के हुक्मरान खामोश हैं। हमें मौजूदा बाढ़ को नहीं भूलना चाहिए, जिसमें अधिक नुकसान पाकिस्तानी नदियों में भारत के पानी छोड़ने से हुआ।'
68 साल की उम्र में 22वीं बार बाप बनेंगे अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा 68 साल की उम्र में 22वीं बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी मंगेतर के अगले साल के आरंभ में मां बनने की उम्मीद है।'डेली टेलीग्राफ' अखबार के मुताबिक जुमा के हाल के चीन के आधिकारिक दौरे में उनसे साथ रहीं बोंगिवे ग्लोरिया नगेमा गर्भवती हैं।
पाकिस्तान के क्वेटा में शिया समुदाय के जुलूस के दौरान विस्फोट, 73 मरे सैकड़ों ज़ख्मी
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के मीजान चौक के निकट शुक्रवार को शिया समुदाय के जुलूस के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की तथा घटना की तुरंत जांच का आदेश दिया।
लंदन के हरे कृष्ण मंदिर में धमाका, किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं
लंदन के लेस्टर इलाके में स्थित हरे कृष्ण मंदिर में धमाके की खबर है। इस धमाके में मंदिर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि धमाके में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। लेस्टर में रहने वाले हिंदीख़बर के एक पाठक परेश पटेल ने हमें जानकारी दी है कि 'जब ये धमाका हुआ उस वक्त कुछ भक्त भजन-कीर्तन कर रहे थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद की पूजा की तैयारियां भी चल रही थीं।'
Pages :
1
2
3
4
5
Next
>>
टॉप 10 न्यूज़
युवा कैबिनेट में 5 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, तिवारी, सिंघवी, दीक्षित सबसे आगे
यमुना एक्सप्रेस-वे मामले में मायावती की जीत, सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी
ब्रिटेन में शरण ले सकता है फिक्सर मो.आसिफ, अंडरवर्ल्ड से है जान का ख़तरा
गांधी बाबा ने पकड़वाए सौ-सौ के नकली नोट, पाकिस्तान की साज़िश का भंडाफोड़
दुधमुंहे बच्चे को दूध के साथ पेशाब पिलाई, जेल भेजी गई नौकरानी
मां बनने के बाद और भी ज्यादा सेक्सी हो गई हूं मैं, बोलीं गायिका डैनी मिनोग
मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, नीतीश कुमार ने किया ऐलान
हिंदुओं के खिलाफ फैसला आया तो नहीं मानेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे
ICC ने कामरान अकमल को नोटिस भेजा, मैच फिक्सिंग में भूमिका पर जवाब मांगा
हर तीन में से एक भारतीय भ्रष्टाचार में लिप्त, CVC प्रत्युष सिन्हा का दावा
वोट करें
अपने सामने मरीजों को मरने के लिए छोड़ देने वाले हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए?
हां ऐसा ही होना चाहिए
नहीं ऐसा करना अन्याय होगा
कुछ कहा नहीं जा सकता
डॉक्टरों को भी सुरक्षा दो
अब नेताओं को जागना होगा
आपका कैमरा
Www.hindikhabar.com अब ट्विटर पर भी उपलब्ध है... हर ताज़ा ख़बर ट्विटर पर भी मिलेगी आपको।
कॉमनवेल्थ गेम्स का थीम सॉन्ग लॉन्च, एआर रहमान ने दिया है संगीत... साभार- आईबीएन7
रामजन्म भूमि-बाबरू मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के पहले भी विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा बांधा... साभार- आईबीएन7
'एक दिन एक जिंदगी' कार्यक्रम में Ibn7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल के सामने हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल... साभार- आईबीएन7
कनाडा में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी खुर्रम शेर खान 'कैनाडियन आइडल' टीवी शो में हिस्सा ले चुका है, वो ओसामा की तरह बकायदा एक्टिंग कर चुका है।... साभार आईबीएन7
more videos
Follow Us
Copyright © 2008 hindikhabar.com, All rights reserved.
पहला पन्ना
|
हमारे बारे में
|
हमारा पता
|
साइट जानकारी
|
विज्ञापन
Website by: