Advertisement

टोक्यो में आज से शुरू हो रहे पैरालंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे 54 एथलीट

Share
Advertisement

नई दिल्ली: आज से टोक्यो (Tokyo) में पैरालंपिक खेल (Paralympic Games) शुरू हो रहे हैं। जिसमें खेलों के तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन सहित नौ स्पर्धाओं में भारत के 54 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा इन खेलों में पहली बार बैडमिंटन (badminton) को भी शामिल किया गया है। जिसमें भारत के सात खिलाड़ी (Indian players) भाग ले रहे हैं।

Advertisement

मालूम हो कि ओलंपिक (olympics) के बाद अब सभी की निगाहें पैरालंपिक खेलों पर टिकी हैं। जो आज से टोक्यो (Tokyo) में शुरू हो रहा है। वहीं, आज से शुरू होने वाले पैरालंपिक खेल 5 सितंबर तक चलेंगे। दरअसल, इस बार इन खेलों में भारत के 54 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो भारत का अब तक की सबसे बड़ी दल है। साथ ही भारतीय एथलीट (Indian athlete) टोक्यो में नौ अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले रियो पैरालिंपिक (Rio Paralympics) में भारत ने पांच स्पर्धाओं के लिए केवल 19 खिलाड़ियों का दल भेजा था। बता दें कि 2016 का रियो पैरालंपिक खेल भारत के लिए सबसे सफल रहा था। क्योंकि इसमें भारतीय एथलीटों ने 2 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते थे। भारत करीब 1968 से पैरालिंपिक खेलों (Paralympic Games) में भाग ले रहा है। साथ ही भारत ने अब तक पैरालिंपिक में कुल 12 पदक जीते हैं।

बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरे देश की शुभकामनाएं

बता दें कि मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) ने 1972 में पैरालंपिक खेलों में तैराकी में भारत की ओर से पहला पदक जीता था। इन खेलों में पदक की उम्मीदों में बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास, पैरा टेबल-टेनिस में भाविना पटेल (Bhavina Patel) और सोनल-बेन पटेल (Sonal-Ben Patel), वहीं ताइकोंडो में अरुणा तंवर (Aruna Tanwar) पर सबकी निगाहें होंगी। पैरा पॉवरलिफ्टिंग में जयदीप और सकीना खातून अपना दमखम दिखाएंगी। इन खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरे देश की शुभकामनाएं उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *